फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The west wind blowing at a speed of 17 km has brought the temperature up to 33.6 degrees

Varanasi News: 17 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा, तापमान 33.6 डिग्री पर पहुंचा

Fri, 06 Mar 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The west wind blowing at a speed of 17 km has brought the temperature up to 33.6 degrees
ज्ञानपुर में शाम के समय ढ़ल रहे सुर्यदेव। संवाद
ज्ञानपुर। जिले के तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है। बृहस्पतिवार सीजन का सबसे गर्मदिन रहा। जब अधिकतम पारा 33.6 डिग्री के पार पहुंच गया। तीखी धूप होने के कारण उमस का भी पारा चढ़ने लगा है।
विज्ञापन

यह मौसम सेहत के लिए नुकसान देह है। जब सुबह शाम हल्की ठंड और दोपहर रात में उसम का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि आगामी सप्ताह में तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि इन दिनों पछुआ हवा 17 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही है। रोजाना तापमान में वृद्धि जारी है। बृहस्पतिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जब अधिकतम पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप होने के कारण दोपहर में उमस ने परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सुबह शाम हल्की ठंड की स्थिति बनी है। वहीं रात में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि कूलर पंखा चलाने पर ठंड लगती है। बंद करने पर मच्छरों काटते हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि यह मौसम सेहत के लिए नुकसान देह है। क्योंकि दोपहर, रात में उसम और सुबह शाम ठंड होने से मौसम बदला है। अस्पताल में सर्दी जुकाम, वायरल बुखार के मरीज ज्यादातर पहुंच रहे है। इससे बचाव के लिए छोटे बच्चे को गर्म कपड़ा पहनाए, कान बांध कर रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed