{"_id":"64c07dfdf33d250331073ef4","slug":"the-weather-changed-again-in-varanasi-strong-sunlight-increased-the-humidity-imd-told-when-will-it-rain-2023-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज धूप ने बढ़ाई उमस, IMD ने बताया कब होगी बारिश?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज धूप ने बढ़ाई उमस, IMD ने बताया कब होगी बारिश?
Wed, 26 Jul 2023 11:09 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:09 AM IST
सार
वाराणसी में अधिकतम तापमान भी 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 28.5 रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में प्रेशर सिस्टम बन रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी में तीखी धूप
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
वाराणसी में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह से ही तीखी धूप होने लगी। इस कारण गर्मी भी लगने लगी। हवा भी नहीं चली की गर्मी से राहत मिले। जिस तरह का मौसम बना है,उसके अनुसार दिन में और तेज धूप होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ काशी पहुंचे पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- यह मेरी धार्मिक यात्रा है
विज्ञापन
इधर अधिकतम तापमान भी 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 28.5 रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में प्रेशर सिस्टम बन रहा है। इसकी वजह से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा और दो दिन बाद से बारिश के भी आसार है।
विज्ञापन
गंगा का पानी स्थिर, घाटों पर दबाव बरकरार
गंगा का जलस्तर मंगलवार को स्थिर रहा, लेकिन घाटों पर दबाव अब भी बना है। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली आरती मंगलवार को भी बदले जगह पर हुई। उधर, मणिकर्णिका घाट के पास एक मंदिर के शिखर तक पानी पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, मंगलवार को रात आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 65.52 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुबह 65.53 रहा। पिछले 12 घंटे में एक सेंटीमीटर पानी कम हुआ है।