{"_id":"64bf9c09f1c36069090fac14","slug":"former-mp-navjot-singh-sidhu-reached-kashi-with-his-wife-suffering-from-cancer-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ काशी पहुंचे पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- यह मेरी धार्मिक यात्रा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ काशी पहुंचे पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- यह मेरी धार्मिक यात्रा है
Tue, 25 Jul 2023 03:25 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:25 PM IST
सार
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर कैंसर से पीड़ित हैं। पिछले हफ्ते डॉ. नवजोत कौर की चौथी कीमोथेरेपी हुई थी। उस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर से कहा था कि दर्द को कम करने के लिए बनारस की यात्रा पर लेकर जाऊंगा।
विज्ञापन
Varanasi: कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ काशी पहुंचे पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- यह मेरी धार्मिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी व पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू वाराणसी पहुंच गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू हटुवा मार्केट में पल्लवी होटल मे ठहरे हैं।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर कैंसर से पीड़ित हैं। पिछले हफ्ते डॉ. नवजोत कौर की चौथी कीमोथेरेपी हुई थी। उस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर से कहा था कि दर्द को कम करने के लिए बनारस की यात्रा पर लेकर जाऊंगा। आज वाराणसी में उन्होंने बात करते हुए कहा कि- यह मेरी धार्मिक यात्रा है। मैं काशी से कुछ ऐसा लेकर जाना चाहता हूं जो इंद्रियों से परे हो। बाबा विश्वनाथ की ये आदि अनंत नगरी है। मैं धर्म पत्नी के साथ धर्मस्थली पर आया हूं। मैं कोई प्रचार करने नहीं आया हूं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने किया था ये ट्वीट
Chemo Format - Four to kill all cancer cells……….. Two to consolidate if there are any resilient ones left
विज्ञापन विज्ञापन
Fourth Chemo going for the kill………. nails are blue , hair gone , few skin rashes but spirits soaring sky high………. her steely resolve to live and defeat the disease… pic.twitter.com/wWAryURrAv— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) July 17, 2023