{"_id":"578fdf4e4f1c1bd722c4b9c0","slug":"the-way-to-resolve-the-dispute-tajiye","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया के रास्ते का विवाद सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिया के रास्ते का विवाद सुलझा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 21 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही सीमा पर स्थित कपसेठी थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव में करीब 70 साल से चल रहे ताजिया के रास्ते के विवाद का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। पुलिस के साथ गांव पहुंचे एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम ने जमीन की पैमाइश कराने के बाद विवाद की जड़ बनी चहारदीवारी ध्वस्त करा दी। इस बीच राजस्व विभाग की टीम और ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई।
महराजपुर गांव में हर साल ताजिया निकलते समय रास्ते के विवाद पर तनाव उत्पन्न हो जाता है। विवादित स्थल दो जनपदों की सीमा में होने के कारण एसडीएम ने वाराणसी और भदोही की राजस्व टीम बुलाकर पैमाइश कराई। एसडीएम ने बताया कि जिस स्थान को लेकर विवाद था, उसे गांव के विश्वनाथ विश्वकर्मा ने पहले बांस-बल्ली से घेर लिया था।
बाद में चहारदीवारी बनवा ली, जिसके कारण ताजिया लेकर कर्बला जाने में लोगों को अड़चन होने लगी। बताया कि पैमाइश से पता चला कि विश्वनाथ ने ग्राम समाज की जमीन पर चहारदीवारी बनवाई है। इसलिए उसे तोड़वाकर विवाद सुलझाया गया।