फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The watchman was killed in a moving auto with the intention of robbery

लूट की नियत से चलती आटो में हुई थी वाचमैन की हत्या

Sat, 11 Sep 2021 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
The watchman was killed in a moving auto with the intention of robbery
लोहता थाना अंतर्गत छावनी के केराकतपुर में पिछले हफ्ते वाचमैन सुमित तिवारी की हत्या कर फेंके गए शव मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से आटो, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि शराब के लिए पैसे की चाहत में लूट की नियत से वाचमैन की चलती आटो में गमछे से गला दबाकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

आटो चालक सहित तीन आरोपियों को अकेलवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि रोहनिया के करनादाड़ी निवासी सुभाष सिंह चौहान, औराई निवासी व ऑटो चालक अशोक कुमार और भदोही के इंद्रामिल निवासी विनोद सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एसपी ग्रामीण के अनुसार भदोही औराई थाना अंतर्गत चक सुदामा निवासी सुमित कुमार तिवारी रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में वाचमैन था। एक सितंबर को कंपनी से छह हजार वेतन लेकर अपनी मौसी के घर भुल्लनपुर गया और फिर वहां से रोहनिया पहुंचा और शराब पी।
विज्ञापन

शाम पांच बजे औराई स्थित घर जाने के लिए निकला। राजातालाब में ऑटो पकड़ा तो उसमें से सवार तीन आरोपियों ने सुमित से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। सुमित ने जब जेब से पैसा निकाला तो रुपये की गड्डी देख ऑटो सवार युवकों की नियत खराब हो गई। आटो में सवार सुभाष सिंह चौहान, ऑटो चालक अशोक कुमार और विनोद सिंह ने लूट की नियत से सुमित को मारपीट कर गमछे से गला घोंट दिया और केराकतपुर के पास झाड़ियों में शव फेंक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सितंबर को लोहता पुलिस ने शव बरामद किया था। सात सितंबर को भाई अमित कुमार ने शव की शिनाख्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की तफ्तीश में जुटे क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी चतुर्वेदी और लोहता थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सीसी फुटेज और सर्विलांस के जरिये आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed