फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The wait for the journey on the Ring Road will end in October

अक्तूबर में खत्म होगा रिंग रोड पर सफर का इंतजार

Mon, 02 Aug 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The wait for the journey on the Ring Road will end in October
शहर को जाम मुक्त करने के लिए तैयार किए जा रहे रिंग रोड-2 पर अक्तूबर से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। नेशनल हाई वे-19 से रिंग रोड को जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है। मिर्जामुराद के पास रिंग रोड के रैंप का काम पूरा कर लिया गया है। अब फ्लाईओवर पर रेलिंग और सड़क की फिनिशिंग का काम शुरू किया गया है। उधर, वाजिदपुर में भी रिंग रोड-एक से रिंग रोड-2 को जोड़ने काम अगस्त में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल से वाराणसी के जुड़ाव को मजबूत करने वाले रिंग रोड-2 के निर्माण को पूरा करने के लिए काम तेज कर दिया गया है। 95 फीसद तक काम पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ स्थानों पर तकनीकी काम बाकी है। बारिश होने से कुछ काम प्रभावित हुआ है। ऐसे में जहां काम दिखाई पड़ रहा है वहां तेजी से कराया जा रहा है। रिंग रोड-2 को दोनों तरफ से मुख्य सड़कों से जोड़ने का काम पूरा होने के बाद अब सड़क, डिवाइडर, सर्विस रोड और विश्राम स्थल का काम तेज कराया गया है। वहीं, वरुणा नदी पर पुल का भी काम तेजी पर है। प्रयागराज हाईवे स्थित राजातालाब से बाबतपुर रोड कोइराजपुर तक सड़क बनने के साथ शहरवासियों को जाम से निजात मिल जाएगी। बड़े वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन

औद्योगिक कलस्टर के लिए तलाशी जा रही जमीन
रिंग रोड-2 के किनारे औद्योगिक कलस्टर विकसित करने की योजना पर प्रशासन काम कर रहा है। इसके लिए रामेश्वर के आसपास औद्योगिक कलस्टर के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि रिंग रोड-2 के निर्माण के पूरा होने केसाथ ही औद्योगिक कलस्टर की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंग रोड फेज-दो अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। कुछ स्थानों पर तकनीकी काम बाकी है और बारिश होने से कुछ काम प्रभावित है। मगर रिंग रोड का काम समय से पूरा कर लिया जाएगा।-दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
एक नजर में
- प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और लखनऊ से आने वाले वाहन रिंग रोड के जरिए शहर के बाहर निकलेंगे
- राजातालाब से हरहुआ तक जाएगी रिंग रोड-2, बाबतपुर के साथ रिंग रोड-1 से भी होगा जुड़ाव
- रिंग रोड-2 के दूसरे फेज का काम मार्च 2022 तक होगा पूरा, चंदौली तक बनाई जाएगी सड़क
- 950 करोड़ की परियोजना को पूरा करने में तीन साल से ज्यादा का लग चुका है समय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed