फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Vivek Singh Memorial Hockey tournament will be played on AstroTurf for the first time in the second week of July.

Varanasi News: जुलाई के दूसरे सप्ताह में पहली बार एस्ट्रो टर्फ पर खेली जाएगी विवेक सिंह स्मृति हॉकी

Wed, 01 Jul 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The Vivek Singh Memorial Hockey tournament will be played on AstroTurf for the first time in the second week of July.
18वीं ओलंपियन विवेक सिंह प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट की तिथियों में बदलाव किया गया है। 30 जून से प्रस्तावित यह प्रतियोगिता अब जुलाई के दूसरे सप्ताह में खेली जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। टीमों को बुलावा पत्र भेजा जा चुका है। पूर्व ओलंपियन राहुल सिंह ने बताया कि पहली बार सात दिवसीय प्रतियोगिता यूपी कॉलेज के नवनिर्मित टर्फ पर खेली जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में चार स्थानीय टीमों के अलावा बाहर की आठ टीमें अलग-अलग राज्यों की होंगी। कहा कि यहां स्थानीय खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराएगा। यह प्रतियोगिता हर वर्ष शिवपुर मिनी स्टेडियम में होती थी लेकिन वहां निर्माण कार्य की वजह से यह प्रतियोगिता स्थल में बदलाव किया गया है। अखिल भारतीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी जिले के खिलाड़ी अलग-अलग मैदानों पर अभ्यास शुरू कर दिया है। काशी के खिलाड़ी गंगापुर, हरहुआ और लालपुर के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हर रोज अभ्यास कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में वाराणसी की टीमों को सीधे एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed