फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The village head explaining to the villagers about the lock-down shot by miscreants, died during treatment

# Lock down के बारे में ग्रामीणों को समझा रहे ग्राम प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Fri, 10 Apr 2020 10:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 10 Apr 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
The village head explaining to the villagers about the lock-down shot by miscreants, died during treatment
घर पर मौजूद लोग - फोटो : amar ujala

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र की कैलावर पुलिस चौकी अन्तर्गत पीडीडीयू नगर चहनियां मार्ग पर स्थित मडौरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग ग्राम प्रधान मनोज यादव (35) को गोली मार दी दी थी । घटना के समय मनोज गांव के चौराहे पर गांव वालों को लॉक डाउन के बारे में बता रहे थे। 

विज्ञापन


परिजनों ने उसे घायलावस्था में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान ग्राम प्रधान की  मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस को अभी कोई तहरीर नही मिली है। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।  
विज्ञापन


गांव के शंकर यादव के दो बेटों में बड़ा संतोष यादव और दूसरे नंबर पर मनोज है। मनोज ग्राम प्रधान है। गुरुवार की शाम वह अपने घर से कुछ दूरी पर गांव के चौराहे पर लोेगों को लॉक डाउन के संबंध में बता रहे थे। चर्चा के अनुसार इस बीच पीडीडीयू नगर की ओर से  पैशन मोटर सायकिल पर गमछे से मुह बांधे दो अज्ञात हमलावर आये और मनोज को  गोली मार दी। जो  उसके कमर और पेट के ऊपर जाकर लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

The village head explaining to the villagers about the lock-down shot by miscreants, died during treatment
ग्राम प्रधान मनोज यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावर बाइक से चहनियां की ओर भाग निकले। वही आनन-फानन में इसकी सूचना परिजनों ने बलुआ पुलिस को दी। जिस पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed