फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Vice-Chancellor and officials arrived on foot at Kashi Vidyapeeth; one day, teachers and students will also arrive.

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में पैदल पहुंचे कुलपति और अधिकारी, एक दिन शिक्षक-छात्र भी आएंगे

Fri, 15 May 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The Vice-Chancellor and officials arrived on foot at Kashi Vidyapeeth; one day, teachers and students will also arrive.
काशी विद्यापीठ के कुलपति कैंपस में पैदल चलते।
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय पैदल पहुंचे। उनके साथ विश्वविद्यालय के अधिकारी भी गाड़ियों को छोड़कर पैदल ही कार्यालय पहुंचे। कुलपति ने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से भी सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल, पैदल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर ‘विकसित भारत’ और ‘हरित भारत’ के संकल्प को सशक्त बनाने में योगदान देने की अपील की। विश्वविद्यालय में हर महीने की 15 तारीख को ‘नो फ्यूल डे’ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. त्यागी के साथ विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, अतिरिक्त कुलानुशासक डॉ. अम्बरीष राय, मुख्य गृहपति डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचे। कुलपति ने कहा कि यह कदम केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित एक ठोस संकल्प है। जब उच्च पदों पर आसीन लोग स्वयं आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आता है। ईंधन की बचत से विदेशी मुद्रा बचेगी और कार्बन उत्सर्जन कम होगा, जिससे स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed