{"_id":"6ab1954d9a87410568031df1","slug":"the-under-17-team-avenged-the-defeat-suffered-by-the-under-19-team-in-the-zonal-kabaddi-tournament-varanasi-news-c-20-vns1056-1552653-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जोनल कबड्डी की अंडर-19 में मिली हार का बदला अंडर-17 टीम ने लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जोनल कबड्डी की अंडर-19 में मिली हार का बदला अंडर-17 टीम ने लिया
विज्ञापन
रोहनिया बच्छाव जोन के जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन महामना मालवीय इंटर कालेज बच्छाव में हुआ
- फोटो : credit
जोनल कबड्डी के अंडर-19 के फाइनल में हार का बदला अंडर-17 में ले लिया। जोनल कबड्डी में महामना मालवीय इंटर कॉलेज ने कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज को हराकर अंडर-19 का खिताब जीता। वहीं, यह मैच हारने के बाद कर्दमेश्वर कॉलेज ने महामना कॉलेज को हराया और अंडर-17 के विजेता घोषित हुए। इसके अलावा अंडर 14 में जीत का तमगा भी महामना कॉलेज की झोली में आया। आठ विद्यालयों के बीच अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी हुई। इसमें महामना ने चार और कर्दमेश्वर ने तीन मैचों में विजय प्राप्त की। अंडर-19 और 14 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें जनपदीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बच्छाव जोन का चयन किया गया।
अंडर-19 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज ने आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज को 25-20 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में महामना मालवीय इंटर कॉलेज ने जगतपुर इंटर कॉलेज जगतपुर को 35-22 के अंकों के अंतर से मात दी। फाइनल में महामना मालवीय इंटर कॉलेज, कर्दमेश्वर कॉलेज को 25-15 के अंकों से हराकर विजेता बना। अंडर 14 बालक वर्ग में गौरी शंकर उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदेपुर को 27-25 के अंकों से हराया।
अंडर 17 बालक वर्ग में महामना मालवीय इंटर कॉलेज जवाहर आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज सुसुवाही को 30-14 के अंकों से पटकनी देकर विजेता बना। अंडर 17 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज कंदवा ने जवाहर आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज सुसुवाही को 33-12 के अंकों से पस्त किया। दूसरे सेमीफाइनल में महामना मालवीय इंटर कॉलेज ने जगतपुर इंटरमीडिएट कॉलेज जगतपुर को 30-22 के अंकों से हराया और फाइनल में कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज कंदवा ने महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव को 35-20 अंकों के अंतर से हराया।
विज्ञापन
इन कॉलेजों ने की हिस्सेदारी
जगतपुर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज टिकरी, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज पंडितपुर, गौरी शंकर उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदेपुर और श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज, पयागपुर। उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमणि सिंह ने किया।