फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The tune of Jogira echoed on the beat of harmonium and tabla, the sweetness of Thandai and Gujiya mingled in t

टेंट सिटी में होली: हारमोनियम और तबले की थाप पर गूंजी जोगीरा की धुन,त्योहार में घुली ठंडई और गुजिया की मिठास

Tue, 07 Mar 2023 08:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 07 Mar 2023 08:54 AM IST
सार

सोमवार को टेंट सिटी में गीतकार कन्हैया दुबे केडी के गीतों को अमलेश शुक्ला ने अपने स्वरों से सजाया। पप्पू बाबा दाढ़ी बढ़ा के काशी से गइले कश्मीर हो..., भगवा रंग घुलल मौसम में...., महाश्मशान में भोले बाबा और भोले की टोली रे..., काशी का फगुआ बड़ा जबरदस्त है...,

विज्ञापन
The tune of Jogira echoed on the beat of harmonium and tabla, the sweetness of Thandai and Gujiya mingled in t
टेंट सिटी में होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली की मस्ती का रंग गंगा पार सजी टेंट सिटी में भी नजर आया। हारमोनियम और तबले की थाप पर जोगीरा और पारंपरिक चैती का सुर कलाकारों ने लगाया। एक तरफ ठंडई तो दूसरी तरफ गुजिया की मिठास हर किसी को लुभा रही थी। सिल-बट्टा से बनारसी अंदाज में प्रभाकर यादव भांग पीसते नजर आए। कोई लंबी-लंबी मूंछ पर ताव दे रहा था तो महिलाएं फागुनी अंदाज में झूम रही थीं।

विज्ञापन


सोमवार को टेंट सिटी में गीतकार कन्हैया दुबे केडी के गीतों को अमलेश शुक्ला ने अपने स्वरों से सजाया। पप्पू बाबा दाढ़ी बढ़ा के काशी से गइले कश्मीर हो..., भगवा रंग घुलल मौसम में...., महाश्मशान में भोले बाबा और भोले की टोली रे..., काशी का फगुआ बड़ा जबरदस्त है..., इहै फगुनवा देखकर बाबा जुटिहें 24 के तैयारी में...की धुन पर पर्यटकों ने भी जमकर आनंद उठाया। इसके बाद तिवारी जी के गीत आपके मफलर खांसी छूट गईल... मान मनव्वल छोड़ छोड़वल होई संसद के गलियारे में... सहित अनेक गीत सुनाकर फगुआ का अहसास कराया। तबले पर दीपक सिंह, ढोलक पर नसीम, हारमोनियम पर दयानंद संगत कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed