{"_id":"e4886f1f27aa9d95f18dbdb742a22c54","slug":"the-tourists-were-on-heritage-walk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज वाक पर निकले सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरिटेज वाक पर निकले सैलानी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Mon, 15 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलानी अब काशी दर्शन के साथ यहां हेरिटेज वाक का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके जरिये काशी की धरोहरों को करीब से देखने और उन्हें जानने-समझने की उनकी हसरतें पूरी होंगी। उन्हें यहां की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए भटकना नहीं होगा। रविवार को अस्सी घाट पर यूपी पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हेरिटेज वाक योजना का शुभारंभ आईजी एसके भगत ने किया। हवन-पूजन के बाद शुरू हुए हेरिटेज वाक में पहले दिन 60 विदेशी पर्यटक शामिल हुए।
उधर, पर्यटन दिवस के मद्देनजर कैंट रेलवे स्टेशन स्थित पर्यटन सूचना केंद्र पर आने वाले सैलानियों का जोरदार स्वागत हुआ। बनारस में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। काशी दर्शन के साथ उन्हें यहां की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पर्यटन विभाग ने यह हेरिटेज वाक योजना बनाई है। विभाग के मुताबिक हेरिटेज वाक का शुल्क अभी तय नहीं है। हर सदस्य को 200 से 250 रुपये तक शुल्क देना पड़ सकता है। इस शुल्क में उन्हें घुमाने के लिए एक ट्रैवल असिस्टेंट और पानी की एक बोतल दी जाएगी।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा ने बताया की यह पहला प्रदेश है जहां प्रदेश स्तर पर पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। बताया कि सोमवार को होने वाली बैठक में हेरिटेज वाक का शुल्क तय हो जाएगा। अधिक से अधिक सैलानी इसके बारे में जान सकें, इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। पहले दिन से ही हेरिटेेज वाक की बुकिंग भी शुरू हो गई, जिसमें 20 से 40 प्रतिशत तक की छूट दी गई। इस दौरान टूरिस्ट एजेंसी व कई गाइड एसोसिएशन के लोग मौजूद रहे। उधर कैं ट रेलवे स्टेशन पर्यटन केंद्र पर पर्यटक पुलिस इंस्पेक्टर एके सिंह और देव नाथ ने परंपरागत तरीके से सैलानियों का स्वागत किया।