{"_id":"5822408e4f1c1bfb02b3935e","slug":"the-three-day-school-ganga-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"'केनिया से आवेली कारी रे बदरिया...'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'केनिया से आवेली कारी रे बदरिया...'
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 09 Nov 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय विद्यालयीय गंगा महोत्सव शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविदास घाट पर होने वाले गंगा महोत्सव से पहले होने वाले तीन दिवसीय विद्यालयीय गंगा महोत्सव का आज रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आगाज हुआ। पहले दिन भजन, गजल और लोकगीत और नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिली। सांस्कृतिक संकुल में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण
ने महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।
महोत्सव के मंच पर पहले दिन बंगाली टोला से जूनियर वर्ग उपशास्त्रीय प्रतियोगिता में अनिन्दो दास ने जय दुर्गे दुर्गे परिहारिणी..., राधाकिशोरी गर्ल्स कॉलेज की छात्रा अंजली गुप्ता ने करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है, वही पर दुर्गा चरण गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्रा अनन्दिता भट्टाचार्या ने मारे घर आये प्रीतम प्यारे गीत गाकर तालियां बटोरी। सीनियर वर्ग में बंगाली टोला से मोहित साहनी ने राग जोग सुर दास के पद गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
लोकगीत जूनियर वर्ग में बंगाली टोला से संस्कार गीत जन्म से मरण तक की प्रस्तुति हुई तो राधा किशोरी से सूरुज मुख नाजइबे..., दुर्गा चरण से केनिया से आवेली काली री बदरिया गीत गाकर कजरी का माहौल बना दिया।इसके अलावा सीनियर वर्ग में एक से एक प्रस्तुतियां हुई। उदघाटन सत्र का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. विश्वनाथ दूबे, सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना उपाध्याय ने किया। इस दौरान डीआईओएस डॉ. ओपी राय, डायट प्राचार्य विजय शंकर मिश्र, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार, पूर्व शिक्षक विधायक डॉ. प्रमोद मिश्र, डॉ. हरेंद्र राय सहित कई लोग मौजूद रहे।