फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The third 'Namo Van' will be developed on the Sarang Talab land reclaimed from illegal encroachment, with 40,000 saplings to be planted.

Varanasi News: अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई सारंग तालाब की जमीन पर बनेगा तीसरा ''नमो वन'', लगेंगे 40 हजार पौधे

Sun, 14 Jun 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The third 'Namo Van' will be developed on the Sarang Talab land reclaimed from illegal encroachment, with 40,000 saplings to be planted.
पौधरोपण करते प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर अशोक तिवारी स्वयं
वाराणसी। शहर की हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निगम ने सारंग तालाब में तीसरे मियावाकी ''नमो वन'' की शुरुआत की है। यह वन अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर विकसित होगा। इसमें 40 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। अभियान के पहले दिन पीपल, पाकड़, जामुन, बरगद, गुलमोहर, अमलताश और मौलश्री समेत कुल 20 विभिन्न प्रजातियों के 501 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर अशोक कुमार तिवारी ने शनिवार को संयुक्त रूप से पौधा रोपकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। मेयर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य काशी को एक बड़े ऑक्सीजन केंद्र के रूप में विकसित करना है। सारंगनाथ चौराहा स्थित सारंगतालाब की जमीन पर यह शहरी वन आकार ले रहा है। वन की सुरक्षा के लिए नगर निगम ने चारों तरफ सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए यहां जल्द ही सुंदर टहलने का रास्ता और एक ओपन जिम भी बनाया जाएगा। यह सारंगतालाब में बनने वाला शहर का तीसरा मियावाकी वन है। इससे पहले नगर निगम ने डोमरी और कंचनपुर में मियावाकी पद्धति से वन तैयार किए हैं। डोमरी में करीब 350 बीघा क्षेत्र में एक घंटे के भीतर 2,51,446 पौधे रोपकर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया था। यह ''नमो वन'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान से प्रेरित है। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed