{"_id":"69027594207f37ac4e0986d2","slug":"the-temperature-dropped-by-32-degrees-in-24-hours-due-to-rain-varanasi-news-c-20-vns1021-1171227-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बारिश से 24 घंटे में 3.2 डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बारिश से 24 घंटे में 3.2 डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
वाराणसी। चक्रवाती तूफान मोंथा का असर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिन में रुक रुककर बारिश होने और हवा में नमी बढ़ने की वजह से पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को 29.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो कि बुधवार को कम होकर 26.1 पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में 20 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून का सीजन जून से सितंबर तक माना गया है। इन चार महीनों में बारिश का मानक 910 मिलीमीटर है। इस साल चार महीनों के मानसून सीजन में 950 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। 27 अक्तूबर की शाम से बूंदाबांदी शुरू होने के बाद से मौसम बदला है। इसके बाद से अब तक बूंदाबांदी हो रही है। हालांकि दीपावली, छठ बीतने के बाद बारिश पिछले 10 सालों से नहीं हुई है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब छठ के दिन से बूंदाबांदी हो रही है।