फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The team of electricity department will reach the home of the defaulters for three months

तीन माह के बकाएदारों के घर पहुंचेगी बिजली विभाग की टीम

Thu, 24 Jun 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The team of electricity department will reach the home of the defaulters for three months
ऐसे उपभोक्ता जिनका तीन महीने का बिजली बिल बकाया है, अब उनके घरबिजली विभाग की टीम पहुंचेगी। इसके अलावा बड़े बकाएदारों के यहां भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा द्वारा बुधवार को उपभोक्ता सेवाओं, बिजली आपूर्ति की समीक्षा के बाद विभाग ऐसे बकाएदारों की सूची तैयार करने में जुट गया है। ऑनलाइन समीक्षा में ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को रियलिटी चेक करने के साथ ही खामियों को सुधारने का निर्देश दिया। साथ ही 1912 व सोशल मीडिया की शिकायतों का निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि बिल वसूली के लिए अभियान चलाया जाए, लेकिन ध्यान रहे कि किसी उपभोक्ता का उत्पीड़न न हो। वसूली अभियान की निगरानी एमडी स्तर के अधिकारियों द्वारा की जानी है। मंत्री ने ट्रांसफार्मरों की लोड बैलेंसिंग करने, उपकेंद्र से सभी फीडरों पर सही वितरण सुनिश्चित करने, पेट्रोलिंग बढ़ाकर कमियों को तत्काल ठीक करने के साथ ही गलत बिलों से जुड़ी समस्या का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि आपूर्ति सुधार से संबंधित जो भी काम विभाग द्वारा कराए गए हैं उसकी और आपूर्ति में व्यवधान आदि की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को अवश्य दी जाए। ग्राम प्रधानों को भी कटौती की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed