फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The team of cardiologists of BHU told the measures to prevent heart disease.

Varanasi News: बीएचयू हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने बताए दिल की बीमारी से बचाव के उपाय

Sun, 18 Jan 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The team of cardiologists of BHU told the measures to prevent heart disease.
-विद्यालयों में धड़कन एक नई पहल कार्यक्रम से जुड़े रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू हृदय रोग विभाग की ओर से हृदय रोग के कारण और बचाव के प्रति जागरूकता के लिए चलाए जा रहे धड़कन एक नई पहल कार्यक्रम से अब जिले के विद्यालय जुड़ने लगे हैं। सेंट्रल हिंदू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विशेषज्ञों ने बढ़ते हृदय रोग के खतरे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बढ़ते तनाव, अनियमित जीवनशैली से 20 से 40 साल तक के पुरुष और महिलाओं में हार्ट अटैक सहित अन्य दिल की बीमारी बढ़ती जा रही है।

बीएचयू हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. विकास अग्रवाल ने कहा कि धड़कन एक नई पहल केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक आंदोलन है। इसको पूर्वांचल के हर विद्यालय तक पहुंचाया जा रहा है ताकि छात्रों में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता का मजबूत नेटवर्क बनाया जा सके। बीएचयू गृह विज्ञान विभाग की प्रो. मुक्ता सिंह, प्रो. ललिता वत्ता ने कहा कि धड़कन जैसी पहल विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. विकास अग्रवाल ने कहा कि खराब आहार, शारीरिक निष्क्रियता, तंबाकू सेवन और तनाव की शुरुआत कम उम्र में ही होने से उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और एथेरोस्क्लेरोसिस जैसे जोखिम कारक विकसित होते हैं। इसके रोकथाम के प्रति जागरूकता जरूरी है। बीएचयू हृदय रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रतिभा राय ने कहा कि संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि में भाग लेकर युवाओं में हृदय-स्वस्थ पीढ़ी में विकसित हो सकता है। के
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed