फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The team finished in third place in Varanasi Zone

तीसरे स्थान पर रही वाराणसी जोन की टीम

Sat, 16 Apr 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 16 Apr 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
The team finished in third place in Varanasi Zone
पीएसी की जोनल खेलकूद में चैंपियन ट्राफी के साथ विजेता टीम।
भुल्लनपुर स्थित पीएसी 34वीं वाहिनी के मैदान में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें वॉलीबाल और कबड्डी में वाराणसी जोन की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाल में प्रशिक्षण जोन ने परचम फहराया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हुए वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में प्रशिक्षण जोन ने बरेली जोन को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। बरेली दूसरे, वाराणसी तीसरे और पीएसी पश्चिमी जोन की टीम चौथे स्थान पर रही। इसी तरह कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में मेरठ जोन ने प्रशिक्षण जोन को पटखनी देकर ट्राफी पर कब्जा किया। इसमें भी वाराणसी जोन को तीसरा और पीएसी पश्चिमी जोन चौथा स्थान मिला।
विज्ञापन


बास्केटबाल में आगरा को हराकर प्रशिक्षण जोन की टीम चैंपियन बनी। तीसरे स्थान पर कानपुर और चौथे स्थान पर पीएसी मध्य जोन की टीम रही। पीएसी 34वीं वाहिनी के सेनानायक अनीस अहमद अंसारी ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान पीएसी के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed