फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The sword of salvation blueprint movement

असि के उद्धार को जनांदोलन का ब्लूप्रिंट तैयार

Thu, 19 May 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 19 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
The sword of salvation blueprint movement
अस्सी स्थित जगन्नाथ गली में सफाई को लेकर आयोजित चौपाल में बोलते बाबा हरदेव सिंह।
असि नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है। असि मुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे जन संगठनों के लोग न केवल प्रदेश सरकार पर दबाव बनाएंगे बल्कि सरकारी अभिलेखों में जहां कहीं भी असि को नाले में दर्ज किया गया है, उसे नदी के रूप में दर्ज कराने के लिए कमिश्नर से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक बाबा हरदेव सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई जन संगठनों की बैठक में यह फैसला हुआ।  सर्किट हाउस सभागार में शाम को हुई बैठक में असि नदी के अस्तित्व का मुद्दा छाया रहा। इस पर साझा संस्कृति मंच, प्रगति पथ फाउंडेशन, असि नदी मुक्ति अभियान सहित कई जनसंगठनों से जुड़े लोगों ने विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि नाले में तब्दील होती जा रही असि नदी के संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। यहां गिरने वाले नालों को रोकने, राजस्व विभाग से असि नदी से जुड़े अहम कागजातों को निकलवाने आदि पर कार्य करते रहने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में फादर आनंद, संतोष बिहारी, वल्लभाचार्य पांडेय, कृष्ण कुमार, कपिंद्र तिवारी,जागृति राही,  नीलम पटेल, चिंतामणि सेठ, अतुल, जगन्नाथ ओझा सहित 25 संगठनों के नुमांइदे मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed