{"_id":"5763078a4f1c1b9e7c11b782","slug":"the-suggestions-by-16-million-urbanites","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लाख शहरियों ने दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लाख शहरियों ने दिए सुझाव
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल तकनीकी गड़बड़ियों और योजना ठीक से नहीं बना पाने के कारण स्मार्ट सिटी की दौड़ से बाहर होने के बाद नगर निगम ने सीख ले ली है। निगम ने इस बार स्मार्ट सिटी के लिए जो कार्ययोजना तैयार की है, उससे काशी के अगली सूची में शामिल होने की उम्मीद जगने लगी है। अप्रैल से अब तक स्मार्ट सिटी के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन करीब 16 लाख सुझाव नगर निगम को मिल चुके हैं। इसमें ऑफलाइन और ऑनलाइन सुझावों के लिए अभी तीन दिन का समय और है। नागरिक अपने सुझाव दे सकते हैं।
मेयर रामगोपाल मोहले और नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने नागरिकों से अपील की है कि काशी को स्मार्ट सिटी योजना की सूची में शामिल कराने के लिए वे अधिक से अधिक अपने सुझाव दें। नगर आयुक्त ने बताया कि नागरिकों ने अब तक जो सुझाव दिए हैं, उनमें कूड़ा प्रबंधन, यातायात, बिजली, पानी सप्लाई आदि की व्यवस्था को सुधारने के सुझाव सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा क्षेत्र आधारित विकास में पुराने बनारस अस्सी से राजघाट तथा गंगा, वरुणा और अस्सी को सहेजने के सुझाव के अलावा सारनाथ को विकसित करने पर भी बल दिया गया है।
नगर निगम को स्मार्ट सिटी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट का इंतजार है। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रकाश शाही का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री काशी के सांसद के तौर पर ट्वीट कर दें।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए अब तक 16 लाख सुझाव आए हैं, जबकि पिछली बार 1.80 लाख सुझाव मिले थे। इसमें ऑफलाइन सुझाव चार लाख, स्मार्ट सिटी साइट पर सुझाव 3.50 लाख, फेसबुक पर पांच और मैसेज के जरिए तीन लाख सुझाव मिले हैं।