फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The students of the remaining year except the last year should be promoted

अंतिम वर्ष को छोड़कर बाकी वर्ष के विद्यार्थी किए जाएं प्रोन्नत

Mon, 31 May 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The students of the remaining year except the last year should be promoted
कोरोना ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर की योजनाओं पर पानी फेर दिया है। महामारी के कारण स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी अधर में फंस गया है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक की वार्षिक परीक्षा अप्रैल में प्रस्तावित थी। विश्वविद्यालय ने प्रश्नपत्रों का मुद्रण भी करा लिया गया था। यही नहीं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने रूपरेखा तैयार कर ली थी। लेकिन महामारी ने परीक्षाओं की रूपरेखा पर ब्रेक लगा दिया। संक्रमण कम होने के बावजूद परीक्षाओं की तिथि को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। उधर, शासन द्वारा गठित समिति ने स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष को छोड़कर शेष खंडों के छात्रों को बगैर परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत करने की सिफारिश की है। कुछ शिक्षक संगठनों ने कोरोना संक्रमण कम होने पर सभी कक्षाओं की परीक्षा कराने का सुझाव दिया है। ऐसे में बगैर परीक्षा के छात्रों को यदि प्रमोट किया गया तो प्रश्न पत्रों की प्रिंटिंग का लाखों रुपये डूबना तय है।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य का कहना है कि स्नातक और स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल-मई तक कराने का शासन का निर्देश था। शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गई थीं, वार्षिक परीक्षाओं का टाइमटेबल भी तैयार था, लेकिन महामारी के कारण परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी हैं। शासन को जो भी निर्देश होगा उसके अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed