फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The streets around Vishwanath Dham are under surveillance, CCTV cameras are keeping an eye on them

Varanasi News: विश्वनाथ धाम के इर्द-गिर्द की गलियों में बढ़ी चौकसी, 24 घंटे कैमरों से नजर

Sun, 11 May 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The streets around Vishwanath Dham are under surveillance, CCTV cameras are keeping an eye on them
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देख श्री काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही उसके इर्द-गिर्द की गलियों और सड़कोंं पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
शनिवार को गंगा द्वार से लगायत धाम के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस मुस्तैदी के साथ नजर आई। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस की एक टीम गश्त करते दिखी। साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के कर्मी माहौल की टोह लेते नजर आए।
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देख प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित है। इसे देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस विश्वनाथ धाम की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाह्य सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस और पीएसी के जवानों की है। एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि विश्वनाथ धाम की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी पर काम किया जा रहा है।

धाम के चारों ओर की गलियों-सड़कों की निगरानी सीसी कैमरों की मदद से की जा रही है। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बगैर किसी सामान के विधिवत चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा धाम की सुरक्षा में तैनात कमांडो चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed