फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The special train going from Jaipur to Patna will come to Chandauli today

लॉकडाउनः जयपुर से पटना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज आएगी चंदौली, न कोई उतरेगा न ही चढ़ेगा

Fri, 01 May 2020 09:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 01 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
The special train going from Jaipur to Patna will come to Chandauli today
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लागू लॉकडाउन में जगह-जगह फंसे प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए मजदूर दिवस पर गृह मंत्रालय की पहल पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। जयपुर से चलकर पटना जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार को सुबह 09.20 बजे चंदौली जिले के पीडीडीयूनगर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


हालांकि यहां न कोई उतरेगा और न ही चढ़ेगा। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में 25 मार्च से लॉकडाउन है। ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में विभिन्न राज्यों में काम करने गए मजदूर फंस गए हैं। लॉकडाउन की अवधि में लगातार हो रहे विस्तार की वजह से लोगों के पास के पैसे खत्म हो गए और वे खाने को मोहताज हो गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने मजदूर दिवस पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई है। इसी क्रम में जयपुर से श्रमिकों को लेकर पटना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह 09.20 बजे पहुंचेगी। इसे लेकर रेलवे प्रशासन चौकन्ना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed