फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The sound of hammers echoes after the bulldozers in the streets of Dal Mandi.

Varanasi News: दालमंडी की गलियों में बुलडोजर के बाद गूंज रही हथौड़े की आवाज

Sun, 18 Jan 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The sound of hammers echoes after the bulldozers in the streets of Dal Mandi.
चिह्नित भवनों को किया जा रहा जमींदोज, मुनादी के बीच आज से फिर शुरू हो सकता है चौड़ीकरण कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण के तहत बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब तंग गलियों में हथौड़े की धमक सुनाई दे रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा चिह्नित किए गए भवनों को ध्वस्त करने का कार्य जारी है। शनिवार देर शाम तक चौक थाने की ओर से मुसाफिर खाना की ओर जाने वाले मार्ग पर दो भवनों को तोड़ने का काम शुरू हुआ। भवन ध्वस्तीकरण के दौरान भारी मात्रा में मलबा गलियों में गिरता रहा है, जिसके ऊपर से ही स्थानीय लोगों और राहगीरों की आवाजाही होती रही।
प्रशासन की ओर से दोनों ओर लगभग 500 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर की गई थी। वहीं क्षेत्र में पुलिस, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी चौड़ीकरण कार्य को लेकर क्षेत्र में मुनादी की कार्रवाई कर रहे थे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, रविवार से चौड़ीकरण कार्य को दोबारा शुरु किया जा सकता है।
विज्ञापन


विरोध में बंद रहीं दालमंडी की दुकानें
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को भी दालमंडी क्षेत्र की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर मौन विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने कहा कि चौड़ीकरण से पहले पुनर्वास और उचित मुआवजा मिलने की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआईयू रही सतर्क
मुख्यमंत्री आगमन के दौरान दालमंडी से लेकर चौक तक एलआईयू और पुलिस की टीमें सक्रिय रहीं। मुख्यमंत्री के गुजरने के दौरान जीरो ट्रैफिक किया गया। दालमंड़ी मोड़ पर पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त फोर्स लगाई गई। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed