फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The soldiers brutally beat up the tailor, people rallied

सिपाहियों ने दर्जी को बेरहमी से पीटा, लामबंद हुए लोग

Tue, 06 Jul 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The soldiers brutally beat up the tailor, people rallied
पिंडरा। डिग्घी चौकी अंतर्गत दर्जी की सोमवार रात पुलिसकमियों ने जमकर पिटाई कर दी। घायल दर्जी को परिजनों ने पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं आरोपी सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण भी लामबंद हो गए।
विज्ञापन

जौनपुर स्थित जलालपुर थाना के मकरा गांव निवासी बशीर की फूलपुर थाना अंतर्गत डिग्घी पुलिस चौकी के समीप कपड़े सिलाई की दुकान है। बशीर का आरोप है कि दो जुलाई को जलालपुर थाने के कुछ सिपाही और युवक घर पहुंचे और नशे में धुत होकर बाहर केक काटकर जन्मदिन मना रहे थे। काफी हो हल्ला होने पर विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। उस प्रकरण को लेकर जलालपुर थाने के दो सिपाही और डिग्घी चौकी के दो सिपाही सोमवार शाम सात बजे दुकान पर पहुंचे और कहा कि थाने चलो, तुम्हारे खिलाफ महिला ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। इसी बीच करखियांव पुलिस बूथ पर ले जाकर जमकर मारापीटा गया। परिजनों ने घायल बशीर को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में फूलपुर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि जौनपुर जलालपुर थाने के सिपाही दर्जी से किसी मामले में पूछताछ को आए थे, चौकी से दो सिपाही भी साथ गए थे। उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed