फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   the service payment of five bdo stopped by government

योगी राज में भारी पड़ी मनमानी, पांच बीडीओ के वेतन भुगतान पर रोक

Mon, 10 Apr 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 10 Apr 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
the service payment of five bdo stopped by government
योगी आदित्यनाथ - फोटो : google
सरकार बदलने के बाद सरकारी मशीनरी अपने आप को मुस्तैद दिखाने की हर कोशिश कर रही है। कमिश्नर-डीएम भी मातहतों के कामकाज पर नजर रख रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को वाराणसी जिले के पांच बीडीओ का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई करते हुए डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने उनके स्थानांतरण की संस्तुति भी की है। आरोप है कि ये सभी अपने तैनाती वाले ब्लॉकों में रहने के बजाय शहर में रह रहे थे और जनसमस्याओं के निस्तारण में गंभीरता नहीं बरत रहे थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए खंड विकास अधिकारियों को विकास खंड मुख्यालय पर ही निवास करने का निर्देश दिया था। शिकायत मिल रही थी कि कुछ बीडीओ अपने तैनाती वाले स्थान पर नहीं रह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के मद्देनजर डीएम ने शनिवार की रात औचक निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ आराजीलाइन हेमंत कुमार सिंह, हरहुआ श्वेतांक सिंह, काशी विद्यापीठ के सुरेंद्र प्रताप सिंह, बड़ागांव के कौशल कुमार सिंह एवं पिंडरा के खंड विकास अधिकारी राजन राय जिला मुख्यालय पर मौजूद पाए गए।

डीएम ने इन पांचों खंड विकास अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए इनके स्थानांतरण की संस्तुति शासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed