फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The search continues for three women seen stealing from a hosiery shop.

Varanasi News: होजरी की दुकान में चोरी करती दिखीं तीन महिलाओं की तलाश जारी

Fri, 27 Feb 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The search continues for three women seen stealing from a hosiery shop.
वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर में एक होजरी की दुकान में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में दुकान संचालक ने तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में दिख रही महिला व्यापार मंडल की कथित पदाधिकारी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने जांच करने की बात कही। फुटेज में देखा गया कि तीनों महिलाओं ने बातों में उलझाया और झोले में भर लिया। दुकान संचालक सुदीप सिंह के अनुसार, तीन महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुईं। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला सेल्स गर्ल को अपनी बातों में उलझाए हुए है, जबकि उसके साथ आई युवती रैक से सामान उठाकर अपने झोले में भर रही है। आरोपियों ने करीब 10 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि महिलाओं की शिनाख्त कर जल्द ही पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article