फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The scorching sun scorched the sky, heat for two days, then there is a possibility of drizzle.

Varanasi News: तीखी धूप ने तपाया, दो दिन गर्मी, फिर बूंदाबांदी के हैं आसार

Mon, 08 Jun 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun scorched the sky, heat for two days, then there is a possibility of drizzle.
गंगाघाट --दशाश्वमेघ घाट । अमर उजाला
वाराणसी। पिछले सप्ताह नम हवाओं के चलने और बारिश के बाद रविवार से एक बार फिर मौसम बदल गया। दिन में तीखी धूप होने के साथ ही गर्म हवाएं भी चली। इस कारण लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल सकी। अगले दो दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने और इसके बाद नम हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

ऐसे में माना जा रहा है कि दो दिन बाद से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। जून महीने के शुरू होने के बाद मौसम ने ऐसी करवट ली कि लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। इधर पिछले दो दिन से जिस तरह से धूप हो रही है लोग गर्मी से बेचैन हो गए हैं। रविवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम रहा। शाम को भी हवा नहीं चली कि लोग राहत महसूस करें। इस बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव का क्रम बना है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि 10 जून तक गर्मी इसी तरह की रहेगी। इसके बाद हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed