फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The school gate remained closed, the children who arrived on time kept waiting, the teachers arrived 15 minutes late.

Varanasi News: बंद रहा स्कूल का गेट, समय से पहुंचे बच्चे करते रहे इंतजार, 15 मिनट लेट आए शिक्षक

Tue, 12 May 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The school gate remained closed, the children who arrived on time kept waiting, the teachers arrived 15 minutes late.
आराजी लाइन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर में सोमवार को सुबह गेट खुलने से पहले बच्चे पहुंच गए। विद्यालय खुलने का निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे का है। करीब 15 मिनट इंतजार के बाद विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने बच्चों को प्रार्थना कराई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को बच्चे समय से विद्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

बेनीपुर प्राथमिक विद्यालय का गेट बंद रहा और कोई शिक्षक मौके पर मौजूद नहीं था। कुछ देर तक कोई जिम्मेदार शिक्षण कर्मचारी नहीं पहुंचा तो बच्चों ने खुद ही विद्यालय का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया। इतने में एक अध्यापक बाइक से विद्यालय पहुंचे और जल्दबाजी में बच्चों को पंक्ति खड़ा कर प्रार्थना कराई गई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समय से विद्यालय संचालन के लगातार निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई विद्यालयों में लापरवाही देखने को मिल रही है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले में बताया कि विद्यालय में निर्धारित समय पर शिक्षको व कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है, इस मामले की जांच कराई जाएगी। प्रधानाध्यापक दिवेश सिंह ने बताया कि रास्ते में जाम लग जाने के कारण विद्यालय पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed