फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The role of the agricultural department of the business flourished plenty

कृषि महकमे की भूमिका से खूब फला फूला कारोबार 

Sat, 28 May 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 28 May 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
The role of the agricultural department of the business flourished plenty
कृषि महकमे की भूमिका से खूब फला फूला कारोबार
सूबे में धान के नकली बीज के नाम पर किसान लूटे जा रहे हैं और कृषि महकमा चैन की बंशी बजा रहा है। किसानों की गाढ़ी कमाई हजम करने के लिए पांच साल से चलाए जा रहे दामिनी ब्रांड के नकली बीज के इस कारोबार से परदा उठाना तो दूर, कृषि विभाग के अधिकारियों ने उधर झांकने तक की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ समेत प्रदेश के कई मंडलों में इस बीज कारोबार में 25 से अधिक कंपनियां शामिल हैं। इस बीज के बारे में अमर उजाला में हुए खुलासे के बाद भी प्रशासन और कृषि विभाग के कानों पर जूं नहीं रेंगी। प्रशासन ने कारोबारियों को आज का एक दिन दे दिया, जब वे नकली बीज को ठिकाने लगा सकते हैं।  
विज्ञापन

\
धान के नकली बीज के बड़े कारोबार के पीछे लगे इस रैकेट की जड़ें इतनी गहरी हैं कि अफसर जानकारी मिलने के बाद भी उन पर हाथ डालने की जुर्रत नहीं कर रहे। अब तक दामिनी के नाम पर यूपी के बाजार में उतारे गए करीब 30 हजार क्विंटल से अधिक धान के नकली बीज के गोरखधंधे का खुलासा होने के बाद बीज कंपनियों में हड़कंप मच गया है। जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह ने पहले तो इस तरह का बीज बाजार में न होने की बात कही, फिर उनका कहना था कि वर्ष भर पहले मिली शिकायत के बाद पांच नमूने दामिनी के लिए गए थे, जो सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने कृषि निदेशालय के बीज एवं प्रक्षेत्र अनुभाग से दामिनी बीज बेचने के लिए एक कंपनी को जारी लाइसेंस का हवाला भी दिया। जबकि दामिनी ब्रांड के बीज 25 से अधिक कंपनियाें के धड़ल्ले से बाजार में उतारे जाने के सवाल पर वह मौन हो गए। उनका कहना था कि अगर ऐसा है तो वह गोपनीय जांच कराएंगे। सवाल उठता है कि अगर एक कंपनी को दामिनी धान बीज बेचने का लाइसेंस जारी हुआ है तो फिर कई कंपनियां उसी बीज की पैकिंग कर कैसे बाजार में धंधा चला रही हैं। इसका अफसरों के पास कोई जवाब नहीं है।


जबकि पड़ोसी जिले इलाहाबाद के जिला कृषि अधिकारी ने नकली बीज की बिक्री को लेकर कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने दामिनी बीज बेचने वाले व्यापारी और कंपनियों के खिलाफ बीज अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed