फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   the realty of old currency of 500-1000 will disclose shortly

जल्द ही सामने आएगा 500-1000 के पुराने नोटों का नया सच

Wed, 15 Feb 2017 05:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 15 Feb 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
the realty of old currency of 500-1000 will disclose shortly
आरबीआई ने जाली-असली नोटों का ब्योरा तलब किया

विज्ञापन
08 नवंबर से नोटबंदी के बाद 30 दिसंबर तक जमा कराए गए 500-1000 के पुराने नोटों का नया सच जल्द ही सामने आएगा।
कितने पुराने नोट, कब और कहां जमा किए गए, के साथ ही यह भी खुलासा होगा इसमें कितनी करेंसी जाली है और इससे सरकार को कितना नुकसान हुआ है।
बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम इसका पता लगाने में जुट गई है।
नोटबंदी के निर्धारित दो माह की अवधि में बैंकों, डाकघरों में बदले और खातों में जमा किए गए पुराने नोटों का नए सिरे से ब्योरा तलब किया है।

इसमें खातों में जमा नोटों का आंकड़ा तो कंप्यूटर में दर्ज होने की वजह से आसानी से मिल गया लेकिन बदले गए नोटों के साथ ही एकमुश्त सरकारी विभागों के जमा नोटों के असली-नकली होने के साथ ही विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई थी।

एसबीआई के डीजीएम संजय मिश्रा ने कहा कि आरबीआई के निर्देश पर बैंक में  जमा किए जाने के बाद बक्सों में रखे नोटों की जांच शुरू हो गई है। जिन जगहों पर गड़बड़ी मिल रही है, उन्हें सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन

बनारस में बदले गए 30 अरब से अधिक के पुराने नोट

the realty of old currency of 500-1000 will disclose shortly
स्टेट बैंक में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के दौरान बनारस में करीब 30 अरब से अधिक पुराने नोट जमा/बदले गए हैं।
आरबीआई की ओर से इन नोटों के वापसी के बारे में कोई फैसला न आने से एसबीआई समेत अन्य बैंकों के चेस्टों में नोट रखे हुए हैं।
अब आरबीआई ने बैंक अधिकारियों से नोटों की जांच का ब्योरा तलब किया है।
इसमें एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा डाक विभाग समेत अन्य विभागों, शाखाओं से आए नोटों की जांच शुरू हो चुकी है।

बता दें कि पिछले सप्ताह प्रधान डाकघर विश्वेश्वरगंज से आए बाक्स में 200 नोट जाली मिलने के बाद अधिकारी गंभीरता से जांच में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed