फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The reality of the quality of railway food came to light, serving officers stale food

रेलवे के खान-पान व्यवस्था की खुली पोल, परोस दिया बासी खाना, फिर...

Thu, 05 Mar 2020 10:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 05 Mar 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
The reality of the quality of railway food came to light, serving officers stale food
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : SELF

रेलवे के खान-पान व्यवस्था की पोल बृहस्पतिवार को उस समय खुल गई, जब रेलवे कैंटीन से मंगाए गए खाने की रेल अधिकारियों ने ही शिकायत की। अधिकारियों का आरोप था कि दाल खट्टी और सब्जी बासी थी। कैंटीन के मैनेजर का कहना है कि मौसम में गर्मी व खाने का पैकेट देर से खोले जाने के कारण ऐसा हो सकता है। कैंटीन मैनेजर ने खाने का पैसा वापस कर दिया। इससे मामला शांत हो गया।

विज्ञापन

रेलवे के दूरसंचार व टेलिकॉम (एसएंडटी) विभाग के अधिकरियों की डीआरएम ऑफिस में बैठक थी। इसमें डिविजन के कई अधिकारियों ने भाग लिया था। अधिकारियों ने दोपहर के खाने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो स्थित फूड ट्रैक कैंटीन को 11 पैकेट खाने का आर्डर दिया गया था। बैठक समाप्त होने के बाद अधिकारी खाना खाने बैठे। उनकी शिकायत थी कि दाल खट्टी और सब्जी बासी थी।

विज्ञापन


इसके बाद सभी ने खाना छोड़ दिया और विभाग के कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। हालांकि कर्मचारियों ने खाना खराब होने की बात को सिरे से नकार दिया। फूड ट्रैक के कर्मचारियों का कहना था कि देर से खाने का पैकेट खोले जाने के कारण ऐसा हुआ है। खाना दोपहर के 12 बजे पैक किया गया था। पैक किया खाना दो घंटे तक ही सुरक्षित रहता है, जबकि अधिकारियों ने पैकेट को तीन घंटे बाद खोला। रेल कर्मचारियों का कहना था कि खाने का पैकेट समय रहते खोला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed