फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The race had to be a soldier

सैनिक बनने के लिए लगाई दौड़

Wed, 06 Apr 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 06 Apr 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
The race had to be a soldier
छावनी के रणबांकुरे मैदान में सेना भर्ती के लिए मंगलवार को वाराणसी के युवाओं ने लगाई दौड़।
सेना भर्ती के दूसरे दिन मंगलवार को वाराणसी के युवकों ने दम दिखाया। छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में सुबह छह बजे से शुरू हुई दौड़ दोपहर 12 बजे तक चली। भर्ती में 6452 युवकों ने हिस्सा लिया। इसमें 625 युवकों ने सेना भर्ती की पहली बाधा पार कर दी। अन्य अभ्यर्थी तय समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाए। दौड़ में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब अन्य शारीरिक परीक्षाओं में भाग लेंगे। बुधवार को चंदौली जिले की भर्ती होगी। इसमें 9705 युवक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को वाराणसी जिले की सदर और राजातालाब तहसील केयुवकों की भर्ती हुई। भर्ती में शामिल होने के लिए कुल 10028 युवकाें ने रजिस्ट्रेशन कराया था। ज्यादातर युवक सोमवार की शाम ही भर्ती स्थल के पास पहुंच गए थे। मंगलवार की भोर में तीन बजे से उन्हें टोकन देना शुरू हुआ। 6452 युवकों को टोकन दिया गया।
विज्ञापन


3576 युवक अनुपस्थित रहे या उन्हें लंबाई कम होने की वजह से बाहर कर दिया गया। सुबह छह बजे से दौड़ शुरू हुई। युवकों को चार सौ मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। एक बार में दो सौ युवकों को दौड़ाया जा रहा था। दोपहर 12 बजे तक चली दौड़ में 625 युवकों ने भर्ती की पहली बाधा पार की। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों ने दो से तीन बार रजिस्ट्रेशन कराया है। पहली बार का ही रजिस्ट्रेशन मान्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed