फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The promise made to the families of the martyr is incomplete

शहीद के परिजनों से किया वादा नहीं हुआ पूरा

Tue, 24 Aug 2021 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
The promise made to the families of the martyr is incomplete
वाराणसी। वायु सेना के शहीद विशाल पांडेय के परिजनों से किया गया सरकार का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। शहादत के दो वर्ष बीतने के बाद भी न तो शहीद की स्मृति में प्रतिमा लगी और ना ही उनके नाम पर सड़क का नामकरण हो सका। कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शासन प्रशासन ने अगर जल्द ही शहीद के परिजनों से किया हुआ वादा पूरा नहीं किया तो कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन

सिंह ने बताया कि 28 फरवरी 2019 में विशाल पांडेय हैलीकाप्टर क्रैश में शहीद हुए थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शहीद के परिजनों से वादा किया था कि प्रदेश सरकार जल्द ही अमर शहीद की प्रतिमा लगवाएगी। उनके नाम से उनके घर तक आने के लिए सड़क और द्वार बनवाया जाएगा। दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी उनका वादा अधूरा ही है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शहीद की बहन का इंदौर के रेनेसां विश्वविद्यालय में दाखिला कराया और उसका पूरा खर्च वह उठा रही हैं। शहीद के पिता विजयशंकर पांडेय ने बताया कि वह दो बार जिलाधिकारी को रिमाइंडर लेटर दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed