{"_id":"61f83268a8a9b97a6e1a92a6","slug":"the-problem-of-vaccination-will-be-overcome-by-the-new-guideline-the-graph-will-increase-varanasi-news-vns636341285","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई गाइडलाइन से दूर होगी टीकाकरण की समस्या, बढ़ेगा ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई गाइडलाइन से दूर होगी टीकाकरण की समस्या, बढ़ेगा ग्राफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में किशोर, युवा और बुजुर्गों के कोरोना टीकाकरण को लेकर आयु सीमा पर स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन जारी की गई है। इससे टीकाकरण संबंधी समस्या दूर होगी, वहीं ग्राफ भी बढ़ जाएगा। नई गाइडलाइन में इस बात का जिक्र है कि एक जनवरी 2023 को टीकाकरण के लिए निर्धारित आयु वाले भी वर्तमान में टीका लगवा सकेंगे। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसे अमल में लाने की तैयारी है।
जिले में 15 से 17 और 18 से 60 साल के साथ ही 60 साल से अधिक उम्र वालों को का टीका लगाया जा रहा है। उम्र की बाध्यता को लेकर सबसे अधिक समस्या किशोरों के टीकाकरण में आ रही है। पिछले दिनों शासन ने भी एक आदेश जारी कर 14 से 15 साल के बीच वालों को टीका लगाने की बात कही थी। इसके बाद भी केंद्रों पर टीका के लिए पहुंचने वालों को समस्या हो रही है। 27 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव विकास शील की ओर से उम्र सीमा को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी कर इसके पालन को कहा गया है। मंत्रालय की इस पहल से अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण में परेशानी नहीं होगी। कहा गया है कि एक जनवरी 2023 को 15 और 18 साल के साथ ही 60 साल की उम्र पूरा करने वाले भी टीकाकरण करवा सकेंगे।