फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   the pressure raising on apna dal for comparmise in mother and adughter

मां-बेटी में होगी सुलह! अपना दल में समझौते के लिए बढ़ रहा दबाव

Thu, 12 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 12 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
the pressure raising on apna dal for comparmise in mother and adughter
अमित शाह ने अनुप्रिया पटेल से की बात
 सूबे की सियासत में पल-पल बदलते राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए अपना दल के अनुप्रिया गुट पर कृष्णा गुट से समझौते का दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से उनकी मां कृष्णा पटेल से समझौते के लिए कहा है।
भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि मां-बेटी दोबारा मिल गईं तो चुनाव में इसका फायदा मिलेगा। हालांकि सुलह-समझौते के मसले पर दोनों गुटों के आला नेता फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की आठ में से तीन सीटों पर अपना दल दूसरे नंबर पर रहा है।
मां-बेटी में बढ़ी दूरी के बाद अबकी अनुप्रिया गुट भाजपा के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहा है जबकि कृष्णा गुट फिलहाल अकेले दम पर चुनावी मैदान में उतरा तो है। हालांकि कृष्णा गुट के सपा के साथ गठबंधन की चर्चा तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि दोनों गुटों के अलग-अलग चुनाव लड़ने से अपना दल को नुकसान तो होगा ही, गठबंधन का जो फायदा भाजपा को मिलना चाहिए, वह भी नहीं मिलेगा। 
सूत्रों के मुताबिक अपना दल के दोनों धड़ों के नेता भी चाहते हैं कि चुनाव में पुरानी खटास दूर हो जाए और दोनों गुट मिलकर चुनाव लड़ें।
अंदरखाने चर्चा यह भी है कि अगर दोनों गुटों में समझौता नहीं हुआ तो सीटों की लड़ाई को देखते हुए हो सकता है कि भाजपा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दोनों गुटों से अलग-अलग समझौता कर ले। 

कृष्णा गुट और अनुप्रिया गुट दोनों काफी सक्रिय

the pressure raising on apna dal for comparmise in mother and adughter
मड़ियाहूं के रामलीला मैदान में आयोजित अपना दल की सभा में अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते समर्थक।
अपना दल (कृष्णा गुट) जनता के बुनियादी सुविधाओं, उनके सवालों को केंद्र में रखकर चुनावी समर फतह करने की तैयारी कर रहा है।
चुनाव प्रचार अभियान इन्हीं मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।
पार्टी खासतौर पर वाराणसी में एम्स, किसानों की बदहाली पर सरकार की वादाखिलाफी के मुद्दे पर जन समर्थन जुटाएगी।
इसके लिए गांव-गांव पदयात्रा निकालकर अंतिम आदमी तक पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है।

यह तय हुआ गुरुवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अपना दल (कृष्णा गुट) के कार्यकर्ताओं की मोड़ैला स्थित त्रिभुवन लॉन में हुई बैठक में।
इसी क्रम में 29 जनवरी को कोरौता के रामलीला मैदान में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा।
तो वहीं  चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अपना दल (अनुप्रिया गुट) के कार्यकर्ताओं की गुरुवार को चार विधानसभा क्षेत्रों में बैठक हुई।
सेवापुरी, रोहनिया, पिंडरा और अजगरा में हुई बैठक में बतौर पर्यवेक्षक पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव तक पहुंचें और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में आम जन को जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी भाजपा से गठबंधन का लाभ पार्टी को तभी मिलेगा जब कार्यकर्ता जी-जान से काम करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed