{"_id":"6a6bb8c50a4a694b94092cf7","slug":"the-pond-in-kakarmatta-will-be-beautified-varanasi-news-c-20-vns1056-1486595-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ककरमत्ता में तालाब का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ककरमत्ता में तालाब का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
नगर निगम कब्जामुक्त कराए गए तालाब का सुंदरीकरण कराएगा। बीएलडब्ल्यू रोड ककरमत्ता के पास करीब एक बीघे की 100 करोड़ रुपये की जमीन है। यहां तालाब था जिसे जिसे कुछ लोग कूड़ा फेंककर पाट रहे थे।
नगर निगम शहर की जल विरासत को संरक्षित करने और उसे पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। निगम अब शहर के ऐतिहासिक तालाबों और कुंडों के इको-सिस्टम को विकसित करने की योजना पर काम करेगा। इस योजना के तहत ही इस तालाब को फिर से संरक्षित किया जाएगा। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि तालाब का कायाकल्प कराया जाएगा। इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। बेहतर लाइटिंग, पाथवे का निर्माण और बैठने की सुविधाओं से ये स्थान स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए सुकून और मनोरंजन का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और भूगर्भ जलस्तर को बढ़ाने से शहर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यह परियोजना विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है जहां भूगर्भ जलस्तर लगातार गिर रहा है।