फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The plane carrying 200 passengers kept circling in the air for half an hour

Varanasi News: 200 यात्रियों को लेकर आधे घंटे तक हवा में चक्कर काटता रहा विमान

Thu, 23 Jan 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The plane carrying 200 passengers kept circling in the air for half an hour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबतपुर। बंगलूरू से दरभंगा का विमान बुधवार को डायवर्ट होकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गया। स्पाइस जेट के इस विमान में 200 यात्री सवार थे। लगभग आधे घंटे तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा।
एटीसी से संपर्क होने के बाद विमान को उतारा गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद विमान ने दरभंगा के लिए उड़ान भरी। स्पाइस जेट का विमान एसजी 327 बंगलूरू से अपने निर्धारित समय 11.30 बजे दरभंगा के लिए उड़ान भरा। दोपहर 1.30 बजे दरभंगा हवाई क्षेत्र में पहुंचा, लेकिन मौसम खराब और दृश्यता कम होने के कारण एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

इसके बाद विमान लगभग आधे घंटे तक हवा में चक्कर काटने के बाद वाराणसी डायवर्ट हुआ। अपराह्न तीन बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान उतरा। डेढ़ घंटे बाद मौसम ठीक होने की सूचना पर विमान ने शाम 4.30 बजे दरभंगा के लिए उड़ान भरी। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाइस जेट के स्थानीय प्रबंधक संदीप नारंग ने बताया कि दरभंगा में मौसम खराब होने के कारण विमान को वाराणसी डायवर्ट किया गया था। मौसम ठीक होने पर विमान डेढ़ घंटे बाद दरभंगा के लिए रवाना हुआ। विमान में 200 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed