फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The people of Kashi had the good fortune of Shivaji's coronation

काशीवासियों को मिला था शिवाजी के राज्याभिषेक का सौभाग्य

Mon, 13 Jun 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The people of Kashi had the good fortune of Shivaji's coronation
काशी के लोगों के लिए ये गर्व का विषय है कि उन्हें शिवाजी का राज्याभिषेक करने का सौभाग्य मिला था। यह कहना है प्रो. सदाशिव द्विवेदी का। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रविवार को कई जगहों पर ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी पर हिंदू सामाज्य स्थापना उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस दिवस के महत्व के साथ छत्रपति शिवाजी के व्यक्तित्व और आज के दिन हुए उनके राज्याभिषेक पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

पूर्ण गणवेश में काशी दक्षिण और उत्तर भाग के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के जरिए संदेश दिया। केशव नगर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. समीर कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता कर रहे प्रो. सदाशिव द्विवेदी ने कहा कि सुराज्य और सुशासन की विरासत छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमको दी है। उस विरासत को अपने जीवन में लाना पड़ेगा। कामाख्यानगर की विनायका शाखा ने क्रांतिपल्ली कालोनी के पार्क में कार्यक्रम किया।
विज्ञापन

सरस्वती शाखा पर नगर संघचालक विजय जायसवाल ने शिवाजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विश्वकर्मा नगर में स्वयंसेवकों ने डा. हेडगेवार, श्रीगुरु जी एवं वीर शिवाजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हिन्दू साम्राज्य उत्सव मनाया। शंकुलधारा शाखा पर शाखा कार्यवाह मनोज कुमार ने विषय रखा। केदारेश्वर नगर में डॉ. ओपी शर्मा एवं डा. विश्वनाथ दूबे ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed