फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The owner of 'Pappu Chai Wala' fell ill, received a call from PM's office; Have a deep connection with PM Modi

Varanasi: 'पप्पू चाय वाला' के मालिक की तबीयत हुई खराब, पीएम के कार्यालय से आया फोन; PM Modi से है गहरा नाता

Sun, 05 Nov 2023 04:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Nov 2023 04:32 PM IST
सार

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने बताया कि वाराणसी के अस्सी स्थित बनारस में पप्पू चाय वाले की मशहूर और पुरानी दुकान है। इस दुकान के मालिक विश्वनाथ सिंह उर्फ पप्पू की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें आनंदमयी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
The owner of 'Pappu Chai Wala' fell ill, received a call from PM's office; Have a deep connection with PM Modi
Varanasi: 'पप्पू चाय वाला' के मालिक की तबीयत हुई खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी के सांसद होने के नाते यहां के लोगों से गजब का लगाव है। प्रधानमंत्री मोदी काशी के हर घटनाक्रम पर करीब से नजर रखते हैं। अब पीएम मोदी ने बनारस के अस्सी स्थित मशहूर पप्पू चाय की दुकान के मालिक विश्वनाथ सिंह उर्फ पप्पू का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन

पप्पू के लिए आया फोन 
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने बताया कि वाराणसी के अस्सी स्थित बनारस में पप्पू चाय वाले की मशहूर और पुरानी दुकान है। इस दुकान के मालिक विश्वनाथ सिंह उर्फ पप्पू की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें आनंदमयी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान हमें  वाराणसी में पीएम के संसदीय कार्यालय से कॉल आता है और अस्पताल पहुंचकर विश्वनाथ सिंह को तत्काल बेहतर इलाज और अच्छी तरह देखभाल कराने के लिए निर्देशित किया जाता है। प्रधानमंत्री को काशी के लोगों की विशेष चिंता रहती है और इसीलिए उन्होंने पप्पू के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना से हम सभी को तत्पर रहने के लिए निर्देशित कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत में हुआ सुधार
उन्होंने कहा कि इसके बाद हमने अस्पताल पहुंचकर पप्पू जी का हाल-चाल जाना और उन्हें सभी प्रकार के चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी आश्वस्त किया। वहीं अब तक मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट चुके हैं और उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है।

पीएम ने लिया था पप्पू की चाय का आनंद 
2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी काशी में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान अस्सी से गुजरते समय देर शाम प्रधानमंत्री मोदी ने पप्पू अड़ी की मशहूर चाय की दुकान पर रुककर चाय पी थी और ठीक बगल में स्थित पान की दुकान से मीठा पान भी खाया था। उनकी चाय पीते हुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed