फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The other party also lodged an FIR in the land dispute.

Varanasi News: जमीन विवाद में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी

Thu, 17 Sep 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The other party also lodged an FIR in the land dispute.
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया में जमीन संबंधी विवाद को लेकर रविवार को मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की ओर से पहले प्राथमिकी दर्ज हुई। अब दूसरे पक्ष के राजेश प्रसाद सिंह की तहरीर पर कैंट पुलिस ने दीपक शर्मा, उनकी पत्नी ममता शर्मा, दिलीप शर्मा समेत अन्य लोगों और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। राजेश प्रसाद सिंह ने तहरीर में बताया कि 13 सितंबर की सुबह वह मजदूरों के साथ अपनी रजिस्टर्ड और कब्जे वाली जमीन की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने पहुंचे थे। दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। राजेश का आरोप है कि कुछ लोग चाकू लेकर पहुंचे और छत से ईंट-पत्थर फेंके गए। पेट्रोल से भरी बोतल और ज्वलनशील पदार्थ फेंकने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर में बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त किए जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

दोनों पक्ष जमीन पर अपने-अपने दावे और कब्जे की बात कह रहे हैं। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article