फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The organization told the Divisional Commissioner about the problems of the ferry track traders

Varanasi News: संगठन ने फेरी पटरी कारोबारियों की समस्या मंडलायुक्त को बताई

Tue, 14 Oct 2025 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The organization told the Divisional Commissioner about the problems of the ferry track traders
फेरी, पटरी वालों की समस्या दूर कराने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त एस राजलिंगम से राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन के महासचिव अभिषेक निगम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मंडलायुक्त को समस्याओं के बारे में बताया गया। कहा कि टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया था कि दीपावली, छठ पूजा, देव दीपावली तक किसी भी व्यापारियों की आजीविका प्रभावित नहीं होगी। त्योहार में कुछ दिन शेष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल नारे के लिए छोटे फेरी पटरी व्यापारियों ने संकल्प लिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से ठेला कारोबारियों को रोजगार स्थल से हटाया जा रहा है। मंडलायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुलिस आयुक्त से बातचीत कर समाधान निकालेंगे। इस अवसर पर डॉ. गौरव प्रकाश, शशांक कुमार श्रीवास्तव, विकास यादव, अवनीश श्रीवास्तव, रामवृक्ष प्रजापति और अनमोल निगम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed