{"_id":"588fa1354f1c1b3c3de81680","slug":"the-online-application-process-at-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल से
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 31 Jan 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू
- फोटो : cpstown
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2017-18 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू हो रही है। एक फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो तीन मार्च तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्र्रेशन फीस भी जमा कर सकते हैं। हालांकि ऑफलाइन शुल्क जमा करने की भी सुविधा है।
बीएचयू में अगले शैक्षणिक सत्र में तीन नए कोर्स शुरू हो रहे हैं। इसमें दो पाठ्यक्रम मुख्य परिसर में तो एक दक्षिणी परिसर में शुरू हो रहा है। मुख्य परिसर में शुरू होने वाले दोनों पाठ्यक्रम स्पेशल कोर्स के तहत शुरू किए जा रहे हैं। इसमें एक एमए इन एनर्जी इकोनॉमिक्स और दूसरा एमए इन सोशल एक्सक्लूजन एंड इंक्लूसिव पॉलिसी (सामाजिक बहिष्करण एवं समावेशी नीति) है। एमए इन एनर्जी इकोनॉमिक्स अर्थशास्त्र विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा।
दूसरा कोर्स सामाजिक बहिष्करण एवं समावेशी नीति अध्ययन केंद्र द्वारा संचालित होगा। पहले पाठ्यक्रम में सीट न्यूनतम पांच और अधिकतम 50 सीट निर्धारित है। दूसरे पाठ्यक्रम में न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 सीटें निर्धारित हैं। दक्षिणी परिसर में दीनदयाल कौशल विकास केंद्र व एमवॉक के तहत व्यावसायिक कोर्स फूड प्रोसेसिंग एंड मैनेजमेंट शुरू हो रहा है। इसमें अधिकतम तीस सीटें हैं। परीक्षा नियंता डॉ. केपी उपाध्याय के अनुसार बीएचयू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। संयुक्त कुलसचिव (शिक्षण) एमके पांडेय के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।