{"_id":"01271075bc1cde0dbca5a7d9e8020297","slug":"the-one-way-from-monduvadih-mahmurganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडुवाडीह से महमूरगंज तक वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडुवाडीह से महमूरगंज तक वन-वे
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Wed, 06 May 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुवाडीह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए दो माह तक मंडुवाडीह से महमूरगंज मार्ग वन-वे होगा। रथयात्रा की ओर से आने वाले वाहनों को रूट डायवर्जन कर पाणिनी कन्या महाविद्यालय से ककरमत्ता होते हुए मंडुवाडीह भेजा जाएगा। जबकि, मंडुवाडीह थाने की ओर से आने वाले वाहन सीधे बाजार आैर रेलवे क्रासिंग होते हुए कैंट या पासपोर्ट दफ्तर की ओर जा सकेंगे।
यह व्यवस्था एक सप्ताह के भीतर लागू की जाएगी। इस दौरान मंडुवाडीह की तरफ सर्विस रोड बन जाएगी। यह निर्देश पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने एसपी ट्रैफिक लाल बहादुर को दिया। मंगलवार को सामनेघाट पुल, बीएचयू-डाफी मार्ग और मंडुवाडीह आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाणिनी कन्या महाविद्यालय वाली सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। साथ ही इस मार्ग से अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी डीएम प्रांजल यादव को सौंपी। महमूरगंज पुलिस के पास बिजली के ट्रांसफार्मर और खंभे हटाने और छोटे-छोटे पेड़ों को कटवाने का निर्देश दिया। 35.26 करोड़ की लागत से बनने वाली आरओबी के तीन पिलर बनाने के बाबत रेलवे अधिकारियों से पूछा।
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारी मेहताब हसन ने बताया कि एक सप्ताह में डिजाइन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद टेंडर आदि की कार्रवाई में तीन माह का समय लगेगा। इसके बाद ही काम शुरू कराया जा सकेगा। इससे नाराज मंत्री ने रेलवे के अधिकारियों से लिखित जवाब मांगा और डीएम को निर्देश दिया कि रेलवे के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द काम शुरू कराएं।