फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The office bearers of the Lawyers Association took oath

Varanasi News: दि लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sun, 19 Mar 2023 08:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
The office bearers of the Lawyers Association took oath
फोटो--------------
विज्ञापन



रामनगर। नगर के एक उत्सव वाटिका में रविवार को दि लायर्स एसोसिएशन की ओर से शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वकीलों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
इस मौके पर बार काउंसिल सदस्य हरिशंकर सिंह, विनोद कुमार पांडे व सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु नाथ पांडे, महामंत्री शशिकांत दुबे व बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह व महामंत्री प्रदीप राय का स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था के संरक्षक मुरारी लाल यादव, प्रभु नारायण पांडे, अश्वनी राय समेत कई पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश पाठक ने किया। उधर, रामपुर वार्ड में बारी समाज महासभा और बारी समाज कल्याण समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरिशंकर, त्रिलोकी प्रसाद, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-----------



समाज में महिलाओं का सम्मान जरूरी
चिरईगांव। स्थानीय विकास खंड के तरयां ग्राम पंचायत में रविवार को लोक चेतना समिति की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव डाॅ. जयंत ने कहा कि जब महिलाओं को उनके घर में सम्मान मिलेगा तो समाज में भी उन्हें सम्मान की नजर से देखा जाएगा। महिलाओं का सम्मान जरूरीहै। संस्था की निदेशिका रंजू सिंह ने महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर चिंता जताई। इस मौके पर रणजीत, विनीत, शकुंतला, शालिनी पांडेय आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article