फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The new 42-bed ward has not been started even after 16 months

Varanasi News: 16 महीने बाद भी नहीं चालू हुआ 42 बेड का नया वार्ड

Thu, 28 Aug 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The new 42-bed ward has not been started even after 16 months
10 मंडलीय जिला चिकित्सालय परिसर में लाखों की लागत से बना वार्ड अब तक नहीं हो सका चालू।
बलरामपुर। मंडलीय जिला चिकित्सालय परिसर में एक करोड़ 13 लाख की लागत से बना 12 बेड का आईसीयू और 30 बेड का सामान्य वार्ड अब तक मरीजों के लिए शुरू नहीं हो पाया है। नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. ने यह भवन 28 दिसंबर 2023 को ही अस्पताल को सौंप दिया था, लेकिन लगभग 16 माह बाद भी मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य भवन के दक्षिण दिशा में बने इस परिसर में 12 बेड का आईसीयू और 15-15 बेड के दो सामान्य वार्ड तैयार किए गए हैं। निर्माण के बाद से अब तक अस्पताल में पांच अधीक्षक बदल चुके हैं। वर्तमान में कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह को कार्यभार संभाले एक माह हो चुका है। इससे पहले डॉ. एलजे यादव, डॉ. आमोद कुमार, डॉ. बालचंद्र और डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा अधीक्षक पद पर रह चुके हैं। इसके बावजूद करोड़ों की लागत से तैयार 42 बेड का यह वार्ड अब तक चालू नहीं हो पाया है। लंबे समय से मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के इंतजार में हैं, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह परिसर बंद पड़ा है।
विज्ञापन

मुख्य अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि 42 बेड का परिसर बनकर तैयार है। जिसकी जरूरत भी मंडलीय अस्पताल को है, लेकिन कमियों के साथ अधूरे वार्ड को हैंडओवर किया गया है। खामियों में पावर कनेक्शन जैसे पतले तार और मैप के विपरीत बना है। जिसकी जानकारी पत्राचार के माध्यम से की जा चुकी है। कंप्लीट होने पर वार्ड को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed