फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The need for research on issues of public interest

जनहित से जुड़े मुद्दों पर शोध करने की जरूरत

Sun, 22 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The need for research on issues of public interest
बीएचयू आयुर्वेद संकाय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में शोध से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति प्रो. एके सिंह ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर शोध कार्य करने की जरूरत है। वर्तमान में आयुर्वेद में कंपनियों की मिलीभगत से बहुत सी ऐसी दवाएं बन रही है, जिसका वास्तविक लाभ समाज को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि शोध ऐसा हो कि जिसका जनता को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

रिसर्च मेथडोलाजी एवं जैव सांख्यिकी विषय पर आयोजित कार्यशाला में कुलपति ने कहा कि एमडी कर रहे छात्रों के शोध का आकलन किया जाएगा और अच्छे शोध करने वाले छात्रों को आगे शोध के लिए भी प्रोत्साहित किया जायेगा। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जनरल, डॉ.पद्म सिंह ने इस तरह की कार्यशाला को छात्रों के लिए उपयोगी बताया। बीएचयू आयुर्वेद संकाय के प्रमुख प्रो. केएन द्विवेदी ने बताया कि आयुर्वेद के शोध छात्रों को रिसर्च मेथडोलाजी एवं बायोस्टेटिक्स का सही ज्ञान होने पर न केवल शोध की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि शोध को नई दिशा भी मिलेगी। इस दौरान प्रो. जीएस तोमर, डॉ.आरएन मिश्रा, डॉ. आरती लाल चंदानी, डॉ.पद्म सिंह, प्रो. तोमर को लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड दिया गया। डॉ.ममता द्विवेदी, डॉ. अवनीश पांडेय को मानवता अवार्ड, प्रो. पंकज मिश्रा को सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed