फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The nectar rained in the kheer due to the rays of the moon, the prasad was distributed

चांद की किरणों से खीर में बरसा अमृत, बांटा गया प्रसाद

Wed, 20 Oct 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The nectar rained in the kheer due to the rays of the moon, the prasad was distributed
शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें अमृत बनकर धरती पर आईं। शहर में जगह-जगह शरद पूर्णिमा की रस्म निभाते हुए लोगों ने खीर बनाई और चंद्रमा की रोशनी में उसे रखा। मध्य रात्रि के बाद प्रसाद स्वरूप इसका वितरण किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों को अमृत स्वरूप प्रदान किया। शरद पूर्णिमा की रात को खीर बनाकर चांदनी रात में रखने की परंपरा लंबे समय से चल रही है। ऐसा माना जाता है ऐसा करने से खीर में औषधीय गुण आ जाते हैं। घरों से लेकर मंदिरों तक खीर रखने की परंपरा निभाई गई। वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में संकट मोचन स्थित साकेत नगर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ व खीर वितरण का आयोजन किया गया। सेविकाओं ने सर्वप्रथम भारत माता व समिति की संस्थापिका वंदनीया लक्ष्मी बाई केलकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। गाय के दूध से बनी खीर सेविका बहनों ने आसपास के परिवारों में भी वितरित किया।
विज्ञापन

चमत्कारिक गुणों से परिपूर्ण होती हैं किरणें
समिति की विभाग संपर्क प्रमुख डॉ. पद्मजा मेहता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण चंद्रमा की सभी सोलह कलाओं से युक्त थे, इस पूर्णिमा के दिन चंद्रमा से निकलने वाली किरणें चमत्कारिक गुणों से परिपूर्ण होती है। नवविवाहिता महिलाओं द्वारा किए जाने वाले पूर्णिमा व्रत की शुरुआत शरद पूर्णिमा के त्योहार से होती हैं। भारतीय संस्कृति में शरद पूर्णिमा में खीर बनाना और उसका वितरण करना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आयोजन में श्लोक नीता, गीत सोनाली ने किया। कार्यक्रम का संयोजन शालिनी और सोनाली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed