Varanasi Airport: घने कोहरे और कम दृश्यता की वजह से नहीं उड़ सकी मुंबई की फ्लाइट, 16 उड़ानें रद्द, 30 हुईं लेट
Varanasi News: घने कोहरे और कम दृश्यता की वजह से विमानें के संचालन पर काफी असर पड़ रहा है। वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द होने और देरी से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
विस्तार
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-329 बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय शाम 5:25 बजे से करीब डेढ़ घंटे की देरी से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। यही फ्लाइट एसजी-330 बनकर शाम 7:35 बजे एप्रन से रनवे पर पहुंची और टेकऑफ की अनुमति मांगी लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने टेकऑफ की अनुमति नहीं दी। एटीसी से बताया गया कि दृश्यता कम है। घना कोहरा छाया है। इसके बाद फ्लाइट को रनवे से वापस एप्रन पर लाया गया और यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें; UP: कार्बाइड गन से पूर्वांचल में 65 बच्चों की आंखों की रोशनी गई, दीपावली पर 300 रुपये में बिक रही थी बंदूक
काठमांडू की उड़ान 4 घंटे 14 मिनट लेट रही
कोहरे के कारण विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित है। शुक्रवार को कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई सहित कई रूटों की 16 उड़ानें रद्द कर दी गईं। साथ ही, 30 उड़ानें भी लेट रहीं। सबसे अधिक देरी काठमांडू से वाराणसी आने वाली बुद्धा एयर की उड़ान में हुई, जो 4 घंटे 14 मिनट लेट रही। इस कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को रद्द होने वाली उड़ानों में एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली, एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू, इंडिगो की चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई, इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता, इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद और इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई की उड़ानें शामिल थीं। वहीं, लेट होने वाली उड़ानों में काठमांडू-वाराणसी-काठमांडू की उड़ान 4 घंटे 14 मिनट, अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 2 घंटे 41 मिनट, इंडिगो की भुवनेश्वर-वाराणसी-भुवनेश्वर 2 घंटे 39 मिनट लेट रहीं।
इसी तरह, इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 2 घंटे 37 मिनट, स्पाइसजेट की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 48 मिनट, इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 1 घंटे 57 मिनट, इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 2 घंटे 10 मिनट, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 1 घंटे 50 मिनट, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 32 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 30 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 36 मिनट, इंडिगो की चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई 42 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 7 मिनट, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 30 मिनट और इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 16 मिनट लेट से आई और रवाना हुईं।