फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Muktidham cremation ground of Peepar Saath village is in a dilapidated condition.

Varanasi News: बदहाल पड़ा है पीपरसाथ गांव का मुक्तिधाम अंत्येष्टि स्थल

Fri, 08 May 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The Muktidham cremation ground of Peepar Saath village is in a dilapidated condition.
जलकुंभी से पटी है तमसा नदी, शव जलाने के बाद नदी में स्नान नहीं कर पाते हैं लोग
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरा। स्थानीय विकास खंड के पीपरसाथ गांव के गोदाम घाट पर तमसा नदी के तट पर लाखों की लागत से बना मुक्तिधाम अंत्येष्टि स्थल बदहाल पड़ा है। यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। साफ-सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा रहता है। तमसा नदी में इस समय जलकुंभी से पटा हुआ है, इसके चलते लोग शव जलाने के बाद स्नान नहीं कर पाते हैं। परेशान लोगों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के दक्षिण में बहने वाली तमसा नदी के तट पर पीपरसाथ ग्राम पंचायत गोदाम घाट पर तत्कालीन सांसद स्व. हरिनारायण राजभर के अनुमोदन पर शासन की तरफ से 24.25 लाख रुपये जारी किए गए। तत्कालीन प्रधान सविता यादव ने साल 2020 में शुभारंभ कराया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उपेक्षा का शिकार हो गया। मुक्ति धाम अंत्येष्टि पर रोज दो से तीन शव जलाए जाते हैं।

मुक्ति धाम स्थल पर नदी के किनारे पर शव रखकर जलाने की प्रक्रिया की जाती है। यहां खर पतवार का जंगल है। साफ सफाई कागज पर ही कराई जाती है। पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इस संबंध में क्षेत्र के रेवतीरमण पांडेय, कृष्णानंद, दिनेश कुमार, मोहन कुमार गुप्ता का कहना है कि विभागीय उपेक्षा से मुक्तिधाम अंत्येष्टि स्थल पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता है। खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार सिंह का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर बुनियादी सुविधाएं बहाल करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article